Simdega: DC कंचन सिंह ने मंगलवार को एसआईआर(SIR) 2026 इन्यूमरेशन अभियान के तहत उर्दू हाई स्कूल, खैरनटोली सहित ठेठईटांगर स्थित विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बूथ पर चल रहे गणना प्रपत्र वितरण कार्य का जायजा लिया और वहां मौजूद बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से प्रपत्र वितरण तथा मतदाताओं की सुविधा से संबंधित जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र मतदाताओं तक गणना प्रपत्र समय पर पहुंचे और उन्हें प्रपत्र भरने की प्रक्रिया के बारे में सही जानकारी दी जाए.
अभियान को गंभीरता के साथ संचालित करने का निर्देश
उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न होनी चाहिए. DC ने बूथ पर पहुंचे मतदाताओं से भी बातचीत की और उन्हें समय पर प्रपत्र भरकर जमा करने की अपील की. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को अभियान को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संचालित करने के निर्देश दिए.

AlsoRead:16 साल पुराने करोड़ों के अलकतरा घोटाला मामले में चार को आयेगा फैसला


