रांची : अमन साहू के सहयोगी कुंदन की क्रिमिनल अपील याचिका झारखंड हाई कोर्ट से खारिज

Ranchi: मृत कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के सहयोगी कुंदन कुमार की क्रिमिनल अपील याचिका झारखंड हाई कोर्ट से खारिज हो गई. दरअसल...

Ranchi: मृत कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के सहयोगी कुंदन कुमार की क्रिमिनल अपील याचिका झारखंड हाई कोर्ट से खारिज हो गई. दरअसल झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद एवं जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की खंडपीठ ने मामले पर सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज फैसला सुनाते हुए हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी. आतंक का पर्याय बने अमन साहू के इशारे पर कुंदन लातेहार जिला में दहशत फैलाने का काम करता था. साल 2022 में कोयला व्यापारियों से लेवी मांगने और नहीं मिलने पर दर्जनों ट्रकों को फूंकने का आरोप इस पर है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *