Click Here
Click Here
Click Here

घर बंद कर रामगढ़ गया था परिवार, पीछे से चोरों ने 25 लाख के गहने और 3.5 लाख कैश पर किया हाथ साफ

Ranchi: राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी गोपाल कुम्भकार के घर की बालकनी का दरवाजा खोलकर घुसे चोरों ने अलमारी का लॉकर...

Argora
एआई इमेज

Ranchi: राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी गोपाल कुम्भकार के घर की बालकनी का दरवाजा खोलकर घुसे चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़ दिया और उसमें रखे 3.50 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के पुश्तैनी गहने व कीमती सामान लेकर फरार हो गए. चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत 20 से 25 लाख रुपये बताई जा रही है. पीड़ित की शिकायत पर अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घर बंद कर परिवार रामगढ़ गया हुआ था.

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, गोपाल कुम्भकार किसी निजी कार्य से परिवार के साथ रामगढ़ गए हुए थे. देर रात करीब 11 बजे जब वह घर लौटे, तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि चोर घर के पीछे स्थित कॉर्नर रूम की बालकनी का दरवाजा खोलकर अंदर घुसे थे. इसके बाद उन्होंने अलमारी के लॉकर को कटर या किसी भारी औजार से तोड़कर उसमें रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए.

जमीन बिक्री से प्राप्त हुए थे 3.50 लाख रुपये

प्राथमिकी में गोपाल कुम्भकार ने बताया है, कि चोरी हुए 3.50 लाख रुपये हाल ही में जमीन बिक्री से प्राप्त हुए थे. इसके अलावा चोर दो सोने की नेकलेस, चार सोने की चेन, आठ सेट बालियां, चार नथ, सोने का सिक्का, तीन अंगूठियां, मांगटीका, मंगलसूत्र, कंगन, विभिन्न लॉकेट, चांदी के बर्तन, कई अन्य चांदी के आभूषण तथा छह जोड़ी पायल समेत बड़ी मात्रा में पुश्तैनी जेवरात लेकर फरार हो गए. अरगोड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों तक पंहुचा जा सके.

यह भी पढ़ें: रांची: लुटेरी दुल्हन 8 लाख के गहने और 50 हजार कैश लेकर प्रेमी संग फरार, पति ने दर्ज कराई FIR

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *