Click Here
Click Here
Click Here

रांची: लुटेरी दुल्हन 8 लाख के गहने और 50 हजार कैश लेकर प्रेमी संग फरार, पति ने दर्ज कराई FIR

Ranchi: राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र के डैम साइड, डीटी-940 के बगल में रहने वाली रोशनी कुमारी अपने पति के घर...

Ranchi: 'Robber bride' flees with her lover, taking jewelry worth ₹8 lakh and ₹50,000 in cash; husband lodges FIR.

Ranchi: राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र के डैम साइड, डीटी-940 के बगल में रहने वाली रोशनी कुमारी अपने पति के घर से करीब 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गयी. रोशनी कुमारी कथित प्रेमी अर्जुन सोनी के साथ भाग गई है. यह आरोप रोशनी के पति राजकमल ने लगाया है. राजकमल की शिकायत पर विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी में राजकमल ने बताया है कि पत्नी के मायके पक्ष को पहले से उसके प्रेम संबंध की जानकारी थी, लेकिन यह बात छिपाकर उससे विवाह कराया गया. राजकमल ने पुलिस को बताया कि 23 जून की रात करीब एक बजे उनकी पत्नी रोशनी कुमारी बिना किसी को बताये घर से निकल गई. रात करीब दो बजे नींद खुलने पर पत्नी घर में नहीं मिली. कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और गोदरेज आलमारी की जांच करने पर उसमें रखे करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने तथा 50 हजार रुपये गायब मिले.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता समेत सात आरोपी गिरफ्तार

पति का आरोप- पत्नी के घरवालों को पहले से ही पता था प्रेम प्रसंग की बात

प्राथमिकी में राजकमल ने बताया है कि उसकी पत्नी अपने कथित प्रेमी अर्जुन सोनी के साथ मिलकर गहने और नकदी लेकर फरार हो गई. उसने पुलिस को यह भी बताया कि पत्नी के मायके वालों को दोनों के संबंधों की जानकारी पहले से थी, लेकिन यह तथ्य छिपाकर विवाह कराया गया. यदि जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर ससुराल वाले पर भी कानूनी कार्रवाई की जाए. विधानसभा थाना पुलिस एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. चोरी हुए आभूषण और नकदी की बरामदगी के लिए छानबीन शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: रांची नगर निगम ने तीन महीने में 48 करोड़ रुपये से ज्यादा का होल्डिंग टैक्स वसूला

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *