NewsWave Desk : तृणमूल कांग्रेस TMC के निलंबति नेता रिजु दत्ता ने कहा कि फ्रीज बैंक अकाउंट मामले को लेकर तमाशा चल रहा है. तीन बैंक अकाउंट एचडीएफसी HDFC के सेंट्रल प्लाजा बैंक अकाउंट में है. जिसमें करीब साढ़े चार सौ करोड़ रुपए फ्रीज हो गये है. हालांकि मामले में पुलिस कार्रवाई जारी है. वहीं हाईकोर्ट मे भी मामला लंबित है. ये बातें रिजु दत्ता ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि कालीघाट TMC के नेता हाईकोर्ट बार-बार यह बोलने के लिए जा रहे हैं कि अकाउंट अनफ्रीज कर दिया जायें. जबकि कोलकाता हाईकोर्ट ने कहा है कि अभी जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है. TMC रेगुलर सिस्टम में आयें. इसके बाद देखेंगे क्या होगा. कोर्ट ने कहा है कि यह पैसा किसका है, कहां से आया है और इस पर किसका अधिकार है. पैसा कालीघाट टीएमसी का है या ऋतब्रत टीएमसी का, इसको पुलिस या प्रशासन तय करेगी. इस मामले में टीएमसी जल्दबाजी में क्यों है, यह समझ से परे है. अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी.
UCC का धर्म के साथ संबंध नहीं, समर्थन में हूं
रिजु दत्ता ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि विधानसभा में यूसीसी UCC बिल लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मैं इस फैसले का व्यक्तिगत तौर पर समर्थन करता हूं, क्योंकि संविधान के आर्टिकल-25 में कहा गया है कि हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है. इस बिल का धर्म के साथ कोई संबंध नहीं है. दत्ता ने कहा दूसरी बात कि हमारा देश एक और एक तिरंगा है. देश किसी धर्म की किताब से नहीं चलता है. यह भारत के संविधान से चलता है. ऐसे में सिविल कानून भी सबके लिए एक होना चाहिए. इसमें कोई गलत बात नहीं है. यह भाजपा के घोषणा पत्र में था तो यह बिल लाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है.

प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट के पक्ष में
दत्ता ने कहा कि वे प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट के पक्ष में है. उन्होंने कहा कि प्रिवेंशन डिटेंशन के तहत पश्चिम बंगाल में बाहुबली कल्चर में रोक लगेगी. जिस तरह उत्तर प्रदेश और बिहार में खत्म हुआ.
ALSO READ : जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची साने आज पहुचेंगी दिल्ली, द्विपक्षीय यात्रा में कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा


