Click Here
Click Here
Click Here

Koderma: सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की 4 ANM का वीडियो वायरल

Koderma: जिले के सतगावां प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो...

Video of four ANM
Koderma: Video of four ANMs from Satgawan Community Health Centre goes viral

Koderma: जिले के सतगावां प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में तैनात चार एएनएम डांस करती नजर आ रही हैं.

वीडियो सामने आने के बाद यह मामला जिलेभर में चर्चा का विषय बन गया है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों का इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है, क्योंकि यहां मरीजों की सेवा और जान बचाने की जिम्मेदारी होती है.\

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुरेश राम ने कहा…

इस मामले पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुरेश राम ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए स्पष्टीकरण जारी किया जा रहा है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि और यह कब और कहां का है, इसकी पुष्टि NewsWave नहीं करता है. पूरी खबर सोशल मीडिया पर आधारित और स्थानीय लोगों के अनुसार है.

ALSO READ: कोडरमा: अनियंत्रित होकर बाइक पलटी, दो युवक गंभीर रूप से घायल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *