Lohardag: DC संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में कल्याण विभाग अंतर्गत साइकिल वितरण योजना के जिला स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक आयोजित की गई.
विस्तृत चर्चा
बैठक में प्रखंड स्तर से प्राप्त एवं अनुमोदित लाभुकों की सूची पर विस्तृत चर्चा की गई. समिति द्वारा सभी प्रस्तावों की समीक्षा के उपरांत सर्वसम्मति से कुल 5810 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण योजना का लाभ प्रदान किए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र छात्र-छात्राओं को समय पर योजना का लाभ मिल सके. बैठक में पीडी आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

AlsoRead:राज्य पुलिस की अपील खारिज- दंड का आदेश रद्द करने का सिंगल बेंच का आदेश डबल बेंच ने रखा बरकरार


