Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Gumla: जिले के भरनो के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के छात्रावास में रहने वाली 10 वीं की छात्रा ने छात्रावास में ही फांसी...

Gumla: जिले के भरनो के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के छात्रावास में रहने वाली 10 वीं की छात्रा ने छात्रावास में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना बुधवार की सुबह छह बजे की है. सूचना मिलने पर थानेदार संतोष कुमार सिंह और पुलिस टीम विद्यालय पहुंचे और शव को कब्जे में कर छानबीन में जुटे हैं. मृतका बूढ़ीपाठ गांव निवासी चैतु उरांव की पुत्री मोनिका कुमारी 15 वर्ष है.

सहेलियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो फंदे से लटकी मिली छात्रा 

जानकारी के अनुसार छात्रावास में कुल 27 कमरे हैं. मृतका दूसरे मंजिल पर कमरा नंबर 23 में रहती थी. इस कमरे में कुल 15 छात्राएं रहती है. सुबह विद्यालय की सभी छात्राएं पीटी करने ग्राउंड पर निकली थी. परंतु मोनिका कमरे में रह गई. उसने सहेलियों से कहा कि उसका पेट दर्द कर रहा है इसलिए पीटी में नहीं जायेंगे जब ग्राउंड में छात्राओं की गिनती हुई तो मोनिका अनुपस्थित थी. फिर शिक्षिका ने उसकी सहेलियों को उसे बुलाने भेजा. 

Read Also: जमशेदपुर : बिष्टुपुर DD बार हत्याकांड ; हिमांशु सिंह का सुबह तीन बजे हुआ पोस्टमार्टम

अनुपस्थित मिलने पर शिक्षिका ने भेजा बुलाने, अंदर से बंद था कमरा 

जब अन्य छात्राएं उसके कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था और कुछ गिरने की आवाज आई सभी छात्राओं ने मिलकर लात मारकर दरवाजा खोला तो देखा मोनिका फंदे से दुपट्टा के सहारे लटक गई है. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. फिर विद्यालय में छात्राओं ने शोर मचाया इधर मृतका के माता पिता भी विद्यालय पहुंचे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *