Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: तिलैया थाना से चंद कदम पर अवैध शराब पैकिंग का आरोप, बिहार भेजी जा रही शराब

Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-25 स्थित हलवाई मोहल्ले में एक बंद कमरे से कथित रूप से अवैध अंग्रेजी...

Koderma:  जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-25 स्थित हलवाई मोहल्ले में एक बंद कमरे से कथित रूप से अवैध अंग्रेजी शराब की पैकिंग और तस्करी किए जाने का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों का दावा है कि यह गतिविधि तिलैया थाना से कुछ ही दूरी पर संचालित हो रही थी. स्थानीय लोगों के अनुसार, एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित रूप से शराब की पैकिंग होती दिखाई दे रही है. उनका आरोप है कि यहां अंग्रेजी शराब को बैग में पैक कर बिहार भेजा जाता है.

दो शराब दुकानदारों के नाम की चर्चा

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले में तिलैया के दो शराब दुकानदारों के नाम भी चर्चा में हैं. हालांकि, इन दावों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मोहल्ले के लोगों ने मामले की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह आबकारी नियमों और कानून का गंभीर उल्लंघन होगा.

बिहार तस्करी की आशंका

समाचार लिखे जाने तक पुलिस या आबकारी विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि तिलैया स्थित कोडरमा रेलवे स्टेशन से पहले भी शराब तस्कर पकड़े जा चुके हैं. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कथित रूप से यहां पैक की गई शराब बिहार भेजी जाती रही हो.

ALSO READ : सरायकेला : डायन-बिसाही के शक में महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी खुद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा थाने

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *