Click Here
Click Here
Click Here

कानून व्यवस्था पर सरयू राय ने CM को सराहा, पर अपराधियों की खुली चुनौती को लेकर चेताया

Ranchi: जमशेदपुर शहर के बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...

Ranchi:  जमशेदपुर शहर के बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दखल का स्वागत किया है. उन्होंने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर संज्ञान लेने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया, लेकिन साथ ही पुलिस प्रशासन को जमीन हकीकत से भी रूबरू कराया. राय ने दो टूक कहा कि अभी आधी लड़ाई ही जीती गई है, क्योंकि हत्याकांड के सभी मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

सिर्फ एक घटना पर कार्रवाई से नहीं बदलेगी तस्वीर

विधायक सरयू राय ने इस बात पर जोर दिया कि केवल एक घटना पर तात्कालिक कार्रवाई करने से शहर की तस्वीर नहीं बदलेगी. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जमशेदपुर को अपराधियों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए एक बड़े क्लीन-अप ड्राइव की जरूरत है. कहा कि जब तक शहर में पैर पसार रही नशाखोरी, अवैध जुआबाजी और सरकारी जमीनों पर माफियाओं के कब्जे के खिलाफ चौतरफा प्रहार नहीं होगा, तब तक अपराधियों के हौसले पस्त नहीं होंगें.

Read Also: जमशेदपुर : बिष्टुपुर DD बार हत्याकांड ; हिमांशु सिंह का सुबह तीन बजे हुआ पोस्टमार्टम

add1

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *