West Singhbhum: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के बंदगांव प्रखंड के मेरोमगुटू पंचायत में मुरूमबुरा से कटवा तक 1 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया.सड़क, पुलिया तथा गार्डवाल का निर्माण लघु सिंचाई प्रमंडल चाईबासा द्वारा डीएमएफटी फंड से किया जाएगा.
काफी सालों से ग्रामीण कर रहे थे सड़क निर्माण की मांग

चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के बंदगांव प्रखंड के मेरोमगुटू पंचायत में मुरूमबुरा से कटवा तक 1 किलोमीटर सड़क निर्माण, पुलिया एवं गार्डवाल निर्माण कार्य का बुधवार को चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई एवं पीरू हेम्ब्रम ने विधिवत पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. सड़क, पुलिया तथा गार्डवाल का निर्माण लघु सिंचाई प्रमंडल चाईबासा द्वारा डीएमएफटी मद से किया जाएगा. सड़क, पुलिया तथा गार्डवाल का निर्माण 1 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से होगी. मौके पर चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि मेरोमगुटू पंचायत के ग्रामीण मुरूमबुरा से कटवा पथ निर्माण की मांग काफी सालों से कर रहे थे. जिसके बाद चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस सड़क निर्माण का अनुशंसा किया. जिसके बाद योजना पारित होने के बाद उसका विधिवत शिलान्यास किया गया.
ALSO READ:1 से 2 दिनों में व्यवस्था सुधारें अन्यथा आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा – प्रीतम बांकिरा
सड़क बनने से ग्रामिणों को आवागमन में होगी सुविधा
सड़क, पुलिया तथा गार्डवाल निर्माण होने से इस क्षेत्र के हजारों ग्रामिणों को आवागमन में सुविधा मिलेगा. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो, जिससे ग्रामिणों को किसी तरह की कोई दिक्कत न आए. इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.


