Click Here
Click Here
Click Here

नगर परिषद की कार्यशैली पर उठे सवाल, व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन : प्रीतम बांकिरा

Chakardharpur: चक्रधरपुर नगर परिषद् क्षेत्र में नियमित रूप से डोर-टू-डोर कचड़ा उठाव नहीं होने की लगातार मिल रही शिकायत के बात युवा...

Chakardharpur: चक्रधरपुर नगर परिषद् क्षेत्र में नियमित रूप से डोर-टू-डोर कचड़ा उठाव नहीं होने की लगातार मिल रही शिकायत के बात युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से आम जनता के द्वारा यह शिकायत मिल रही है नगरपरिषद द्वारा प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचड़ा उठाव नहीं हो रहा है जिससे शहरी जनता काफी परेशान है. 

बारिश के मौसम में बीमारियों का बढ़ा खतरा 

अभी बारिश का मौसम है और ऐसे समय में नियमित कचड़ा उठाव नहीं होने से लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है. बारिश में विशेषकर गीला कचड़ा के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियों के प्रकोप का भी डर बना रहता है ऐसे में नियमित रूप से कचड़ा उठाव में लापरवाही करना नगरपरिषद की घोर लापरवाही को दर्शाता है.

Read Also: 47 लाख अनमैप्ड मतदाताओं और एएसडीडी सूची को तत्काल सार्वजनिक करे चुनाव आयोग, नहीं तो लोकतंत्र पर उठेंगे गंभीर सवाल : Congress

नगर परिषद की कार्यशैली पर उठाए सवाल 

जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि अगर अगले 1 से 2 दिनों में सभी वार्डों से नियमित कचड़ा उठाव नहीं किया गया तो  नगरपरिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *