Click Here
Click Here
Click Here

Itki रोड में महज 20 मिनट में फ्लैट का ताला तोड़ कर नकदी, गहने सहित लाखों की चोरी, सूचना मिलते ही रक्षा राज्य मंत्री पहुंचे

Ranchi: इटकी रोड स्थित डार्लिंग (आर्किड) अपार्टमेंट निवासी व्यवसायी उमेश अग्रवाल के फ्लैट में दिन के 12 बजे महज 20 मिनट के...

Ranchi: इटकी रोड स्थित डार्लिंग (आर्किड) अपार्टमेंट निवासी व्यवसायी उमेश अग्रवाल के फ्लैट में दिन के 12 बजे महज 20 मिनट के अंदर चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर नगदी, गहने सहित लाखों की चोरी की. इधर सूचना मिलते ही रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे, पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया और DGP तदासा मिश्रा से बात कर मामले की जांच कर शीघ्र खुलासा करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि राजधानी में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है.

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार उमेश अग्रवाल लोहरदगा में व्यवसाय करते हैं. उनकी पत्नी फ्लैट में ताला लगा कर मिठाई सहित अन्य सामान खरीदने थोड़ी देर के लिए मार्केट गयी थी. जब 20 मिनट के बाद वह घर पहुंची तो देखा गेट का ताला टूटा हुआ है. अंदर गयी तो उनके होश उड़ गये. आलमारी खुला हुआ और सारा सामान बिखरा हुआ था. उन्होंने जब जांच की तो देखा की नगदी और गहने सभी गायब हैं, गहनों का डिब्बा बेड पर पड़ा हुआ है. साथ ही बेड पर एक बड़ा सा स्क्रू ड्राइवर भी रखा हुआ है. उमेंश अग्रवाल की पत्नी ने पुलिस से कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उसी स्क्रू ड्राइवर का प्रयोग कर आलमारी का लॉकर खोला गया होगा, उसके बाद चोरी की गयी है. इधर घटना की सूचना मिलते ही पंडरा ओपी प्रभारी विवेक सिंह पहुंचे. मामले की जांच कर उन्होंने FSL व फिंगर प्रिंट एस्पर्ट को सूचना दी. सूचना मिलते ही FSL व फिंगर प्रिंट एस्पर्ट की टीम पहुंची. बाद में कोतवाली SSP निखिल राय, सुखदेवनगर इंस्पेक्टर सुनील कुशवाहा भी पहुंचे. पुलिस अपार्टमेंट और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है ताकि अपरधियों तक पहुंचा जा सके.

Also Read: रांची: राजधानी के सभी थानों में जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन, ऑन द स्पॉट सैकड़ों मामलों का निष्पादन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *