Ranchi: राजधानी के कांटाटोली चौक के पास एक पान गुमटी में सिटी डीएसपी केवी रमन ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की. छापेमारी में डीएसपी के साथ लोअर बाजार थाना का गश्ती दल भी शामिल था. पुलिस ने पान गुमटी से गांजा का पुड़िया, गांजा का चूर्ण और एक थैले में रखे हुए 1700 ग्राम गांजा जब्त किया. साथ ही दुकान के संचालक रंजन कुमार और उसके साथी सीताराम ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया. गांजा के चूर्ण के साथ गो-गो पेपर भी जब्त किया गया. सिटी डीएसपी केवी रमन को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पान गुमटी में गांजा बेचा जा रहा है. उसी सूचना पर उन्होंने गश्ती दल के साथ छापेमारी की. दोनों आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया.
यह भी पढ़ें: RJD स्थापना दिवस: लालू यादव बोले- “हम लड़े हैं, आगे भी लड़ते रहेंगे”, पार्टी को मजबूत करने का दिया संदेश



