बोकारो: चास नगर निगम के अतिक्रमण मुक्त अभियान से दुकानदारों में भारी नाराजगी

Bokaro: चास नगर निगम ने बुधवार को चास क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद विभिन्न...

Bokaro: चास नगर निगम ने बुधवार को चास क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद विभिन्न इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनने और नालियों का पानी सड़कों पर बहने की समस्या को देखते हुए यह कार्रवाई की गई. अभियान के तहत चेक पोस्ट स्थित दुर्गा मंदिर के समीप अतिक्रमण हटाकर वहां संचालित होटल और दुकानों को हटाया गया.

जलनिकासी सुधारने के लिए हुई कार्रवाई

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण नालियों का पानी बाधित हो रहा था, जिससे सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. अतिक्रमण हटाने के बाद नालियों की साफ-सफाई कराई जाएगी, जिससे जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होगी और मानसून के दौरान जलभराव की समस्या कम होगी. अधिकारियों ने कहा कि संबंधित स्थान पर केवल अस्थायी रूप से दुकानें लगाने की अनुमति है. दुकानदार दिन में दुकान लगाकर शाम तक हटा सकते हैं, लेकिन स्थायी दुकान संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

दुकानदारों ने जताई नाराजगी

नगर निगम की कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों ने नाराजगी जताई. उनका आरोप है कि बिना पूर्व सूचना के अचानक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हुई है. दुकानदारों का कहना है कि अधिकांश लोग छोटे व्यवसाय के जरिए अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं और इस कार्रवाई से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. उन्होंने नगर निगम से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग भी की.

ASLO READ : हाईकोर्ट के अधिवक्ता का मोबाइल छीन कर युवक फरार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *