Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: उपायुक्त ने ‘बिरसा कृषि रथ-2026’ को दिखाई हरी झंडी, किसानों तक पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी

Giridih: जिले के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय...

उपायुक्त रामनिवास यादव बिरसा कृषि रथ-2026 को हरी झंडी दिखाते हुए
उपायुक्त रामनिवास यादव बिरसा कृषि रथ-2026 को हरी झंडी दिखाते हुए

Giridih: जिले के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय परिसर से बिरसा कृषि रथ-2026 को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उपायुक्त ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी हर किसान तक पहुंचाना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि बिरसा कृषि रथ इसी उद्देश्य को पूरा करने का प्रभावी माध्यम बनेगा.

प्रखंडों और पंचायतों में देगा कृषि संबंधी जानकारी

यह कृषि जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों का भ्रमण कर किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, फसल प्रबंधन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, उन्नत बीजों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, सिंचाई प्रबंधन तथा फल एवं सब्जियों के वैज्ञानिक उत्पादन और विपणन की जानकारी देगा. उपायुक्त ने बताया कि रथ के माध्यम से चौपाल, जनसंवाद कार्यक्रम और दृश्य-श्रव्य माध्यमों के जरिए किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान आधारित कार्यक्रमों, कृषि यंत्रीकरण, प्राकृतिक खाद के उपयोग तथा कृषि आधारित स्वरोजगार और आय बढ़ाने के नए अवसरों से भी अवगत कराया जाएगा.

ALSO READ: जामताड़ा में कांग्रेस का सदस्यता अभियान तेज, 23 महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन

कृषि जागरूकता बढ़ाने पर जोर

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी किसान आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी से वंचित न रहे. बिरसा कृषि रथ किसानों और कृषि विभाग के बीच एक प्रभावी सेतु बनकर कृषि क्षेत्र में जागरूकता, नवाचार और आत्मनिर्भरता को नई गति देगा. इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी आशुतोष कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *