News Desk:वेकेशन की तैयारी हो या मजेदार सफर, पैकिंग की चिंता हमेशा बनी रहती है. सूटकेस में सारी चीजें समेटना कभी-कभी स्ट्रेस भी दे सकता है-क्या सब जरूरी सामान रखा है? सामान सही तरीके से फिट हुआ या नहीं? ऐसे सवाल हर किसी के दिमाग में आते हैं.

इसलिए स्मार्ट और ऑर्गेनाइज्ड पैकिंग जरूरी है. इससे आप कम बैग्स में ज्यादा सामान रख सकते हैं और सफर भी आरामदायक बन जाता है.अगर आप अपनी अगली ट्रिप पैकिंग की झंझट के बिना एंजॉय करना चाहते हैं, तो ये आसान और स्मार्ट पैकिंग हैक्स आपके लिए बहुत काम आएंगे.
कपड़ों को फोल्ड करने की बजाय रोल करें
अधिकतर लोग कपड़े फोल्ड करके रखते हैं, जिससे सूटकेस जल्दी भर जाता है और कपड़ों में क्रीज पड़ जाती है. इसे बदलकर कपड़ों को रोल करें.यह तरीका जगह बचता है और बैग के कोनों का भी बेहतर इस्तेमाल होता है. टी-शर्ट, जींस और सूती कपड़ों के लिए यह सबसे आसान और असरदार तरीका है.
सूटकेस को ऑर्गेनाइज्ड रखने के लिए पैकिंग क्यूब्स अपनाएं
सूटकेस में सबकुछ उलझ जाने से ट्रैवलिंग के दौरान काफी स्ट्रेस हो सकता है. इसे रोकने का आसान तरीका है पैकिंग क्यूब्स का इस्तेमाल. आप अलग-अलग क्यूब्स में इनरवियर, कैजुअल कपड़े और फॉर्मल कपड़े रख सकते हैं. इससे ना केवल आपका सामान अच्छी तरह रखा रहेगा, बल्कि बैग में हाथ डालकर ढूंढने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, और आपका सामान हमेशा ऑर्गेनाइज्ड तरीके से रहेगा.
स्मार्ट बंडल पैकिंग: बैग में जगह बचाएं और सामान हमेशा सजा हुआ रखें
सूटकेस पैक करते समय भारी सामान हमेशा नीचे, यानी व्हील्स के पास रखें, ताकि बैग का बैलेंस बना रहे और वो पलटे नहीं. साथ ही, मोजों को जूतों के अंदर रखें, इससे जगह बचेगी और जूतों का साइज भी सही रहेगा.
लीक-फ्री टॉयलेटरीज:यात्रा में सामान रखें सुरक्षित
सफर के दौरान शैंपू या लोशन लीक होने से कपड़े गंदे हो सकते हैं. इसे रोकने के लिए ढक्कन पर प्लास्टिक रैप लगाए और सभी लिक्विड्स ट्रांसपेरेंट जिप-लॉक बैग में रखें. इससे अगर कुछ लीक भी हो तो बाकी समान सेफ रहेगा.
इमरजेंसी किट और गैजेट्स रखें अलग से
सफर के दौरान चार्जर, इयरफोन और केबल्स अक्सर आपस में उलझ जाते हैं. इससे बचने के लिए इन्हें छोटे पाउच या पुराने चश्मे के डिब्बे में अलग से रखें ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से मिल जाएं.
साथ ही, एक छोटी फर्स्ट-एड किट और जरूरी दवाइयां बैग के ऊपर वाले पॉकेट में रखें. इससे अचानक जरूरत पड़ने पर चीजें तुरंत मिल जाती हैं और परेशानी से बचा जा सकता है.

