Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा के युवा उद्यमी सचिन मधुमक्खी पालन से कमा रहे लाखों, देशभर में बेच रहे 15 तरह का शहद

Koderma: जिले के डोमचांच नगर पंचायत अंतर्गत महथाडीह निवासी 22 वर्षीय सचिन प्रजापति मधुमक्खी पालन के जरिए लाखों रुपये की आय अर्जित...

युवा उद्यमी सचिन मधुमक्खी पालन से कमा रहे लाखों

Koderma: जिले के डोमचांच नगर पंचायत अंतर्गत महथाडीह निवासी 22 वर्षीय सचिन प्रजापति मधुमक्खी पालन के जरिए लाखों रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं. वे 15 विभिन्न प्रकार के शहद का उत्पादन कर देशभर में उसकी ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री कर रहे हैं. सचिन जिले के ऐसे युवा उद्यमी हैं, जिन्होंने बड़े स्तर पर मधुमक्खी पालन को व्यवसाय का रूप दिया है. उन्होंने ‘उमाबी फार्म’ नाम से अपनी कंपनी स्थापित की है, जिसके माध्यम से तैयार शहद की मार्केटिंग देश के विभिन्न हिस्सों में की जा रही है.

यूट्यूब से मिली प्रेरणा, ट्रेनिंग लेकर शुरू किया व्यवसाय

सचिन ने बताया कि परिवार का सहयोग मिलने के बाद उन्होंने अपने भविष्य को लेकर विभिन्न व्यवसायों की जानकारी जुटानी शुरू की. इस दौरान यूट्यूब पर उन्हें मधुमक्खी पालन का व्यवसाय सबसे अधिक आकर्षक लगा. इसके बाद उन्होंने इस क्षेत्र की विस्तृत जानकारी हासिल की और प्रशिक्षण लेने का निर्णय लिया. उन्होंने वर्ष 2022 में पटना जाकर पांच दिनों का बेसिक प्रशिक्षण प्राप्त किया. इसके बाद उन्नत प्रशिक्षण (सीबीआरटीआई) के लिए पुणे पहुंचे, जहां मधुमक्खी पालन की मास्टर ट्रेनिंग ली. प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वर्ष 2023 में डोमचांच लौटकर उन्होंने अपने व्यवसाय की शुरुआत की.

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

सचिन का कहना है कि सही प्रशिक्षण, मेहनत और आधुनिक तकनीक के उपयोग से मधुमक्खी पालन रोजगार का बेहतर माध्यम बन सकता है. उनका उद्देश्य अपने कारोबार का और विस्तार करने के साथ-साथ अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है.

ALSO READ : बोकारो की नाबालिग लड़की लापता मामला: HC ने कहा CBI को जांच सौंपना ही विकल्प, 12ः45 में फिर होगी सुनवाई

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *