Click Here
Click Here
Click Here

रोजगार मेला में 166 युवाओं को मिला ऑफर लेटर,25 कंपनियों ने किया चयन

Palamu : जिले के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर की ओर से गुरुवार को मेदिनीनगर...

Palamu : जिले के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर की ओर से गुरुवार को मेदिनीनगर स्थित टाउन हॉल में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026 का आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता तथा जिला नियोजन पदाधिकारी नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. रोजगार मेले में पलामू समेत आसपास के जिलों से 1200 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया. इस दौरान 25 प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाकर विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की. चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के बाद 411 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिनमें से 166 युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए.

रोजगार मेले में युवाओं को मिली नौकरी

चयनित अभ्यर्थियों को गार्ड, ट्रेनर, स्टोर कीपर, टेक्नीशियन, मशीन ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर मिले. कई पदों पर प्रतिमाह 20 हजार रुपये तक के वेतन का प्रस्ताव दिया गया. इस अवसर पर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सांकेतिक रूप से चयनित युवाओं को ऑफर लेटर सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के बाद रोजगार जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होता है. यदि युवाओं को समय पर रोजगार नहीं मिलता है, तो उनकी प्रतिभा और कौशल प्रभावित होते हैं. उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और उनकी ऊर्जा एवं क्षमता का सही उपयोग कर ही विकसित भारत का सपना साकार किया जा सकता है, उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराया जाए. इसी उद्देश्य से समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने युवाओं से कौशल विकास कार्यक्रमों का लाभ उठाने और बदलते समय के अनुरूप स्वयं को लगातार तैयार रखने की अपील की. रोजगार मेले में शामिल अभ्यर्थियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर कई कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलने से उन्हें काफी सुविधा हुई. कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित रहे.

Also Read : गुमला: लघु सिंचाई विभाग में अकाउंटेंट और संवेदक के बीच हंगामा, रिश्वत मांगने के आरोप से गरमाया मामला

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *