आपसी विवाद में चापड़ से जानलेवा हमला, बाल- बाल बचा युवक

Ranchi: तुपुदाना के हरदाग में मामुली विवाद रोनित सिंह ने अभिषेक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप घायल कर दिया. इस...

Ranchi: तुपुदाना के हरदाग में मामुली विवाद रोनित सिंह ने अभिषेक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप घायल कर दिया. इस संबंध में अभिषेक किनबहन गंगा कुमारी के बयान पर तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपी मौके का फायदा उठा का भाग गया.

घर के बाहर हुई थी बहस

प्राथमिकी के अनुसार अभिषेक के घर के बाहर चापानल के रोनित के साथ किसी बात को लेकर बहस हो रहा था, वंहा पर भीड़ जमा थी, गंगा कुमारी भीड़ देख कर चापानल के पास पंहुची तो देखा अभिषेक और रोनित में झगड़ा हो रहा था,उसी दौरान रोनित ने कमर छिपा कर रखे चापड़ निकाल कर अभिषेक के सिर पर तीन चार वार कर दिया, उसे बचाने के क्रम में मुहल्ले के उमा शंकर भी घायल हो गए, अभिषेक का अस्पताल में इलाज कराया गया, मामला 16 अगस्त शाम का है.इधर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *