Ranchi : झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री बने वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर इन दिनों अपने एक फैसले को लेकर चर्चा में हैं. मंत्री ने अपनी सुरक्षा में तैनात 16 सुरक्षा गार्ड और उनके लिए आवंटित 3 सुरक्षा वाहनों को राज्य सरकार को वापस लौटा दिया है. अब वे बिना किसी भारी-भरकम सुरक्षा काफिले के सफर कर रहे हैं. इस फैसले के पीछे वित्त मंत्री ने तर्क दिया है कि महज 16 सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही के लिए तीन बड़े वाहनों का काफिला रखना सुरक्षा के दृष्टिकोण से न तो उचित है और न ही व्यावहारिक. Security and Scott returned
बिना सुरक्षा व्यवस्था के पहुंचे खेलगांव
शुक्रवार को वे बिना सुरक्षा के राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. उन्हें इस रूप में देखकर वहां मौजूद लोग और अधिकारी भी हैरान रह गए. राजनीतिक गलियारों और आम जनता के बीच वित्त मंत्री के इस कदम को लेकर अलग अलग तरह की चर्चा है. हालांकि उनकी सुरक्षा में लगे गार्ड और स्पेशल ब्रांच के जवानों को वह अपने आवास बुला रहे हैं लेकिन कहीं अपने साथ नहीं ले जा रहे.

ALSO READ : ANM कर्मियों के नियमितीकरण मामले में HC ने मांगा राज्य सरकार से जवाब


