Click Here
Click Here
Click Here

रांची: राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े महिला से की चेन छिनतई

Ranchi: राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. बरियातू थाना क्षेत्र में थाना परिसर के ठीक पीछे दिनदहाड़े...

RANCHI
चेन छिनतई

Ranchi: राजधानी  में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. बरियातू थाना क्षेत्र में थाना परिसर के ठीक पीछे दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन छीनने की घटना सामने आई है. पीड़िता अर्पण विला, विद्यापति मार्ग, तेतर टोली गेट के पास रहने वाली एक महिला सब्जी खरीदकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो हेलमेट पहने अपराधियों ने महिला को निशाना बनाया. बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए.

सूचना मिलते ही जांच में जुटी पुलिस की टीम

घटना बरियातू थाना के समीप होने के कारण इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके. स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना के नजदीक हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है.
ALSO READ : हजारीबाग में जमीन रजिस्ट्री के नियमों में बड़ा बदलाव, फर्जीवाड़े पर फुल स्टॉप लगाने के लिए उपायुक्त ने कड़े किए तेवर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *