गुमला: 208 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए घाघरा में हुआ वितरण कार्यक्रम

Gumla: घाघरा राजकीयकृत मध्य विद्यालय परिसर में झारखंड कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के...

208 विद्यार्थियों को मिली साइकिल

Gumla: घाघरा राजकीयकृत मध्य विद्यालय परिसर में झारखंड कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि चंद्रदेव उरांव, कल्याण पदाधिकारी गणेश राम महतो तथा शिक्षा विभाग की बीपीओ पुष्पा टोप्पो उपस्थित रहीं.

तीन विद्यालयों के 208 विद्यार्थियों को मिली साइकिल

इस अवसर पर राजकीयकृत मध्य विद्यालय घाघरा, मॉडल स्कूल तथा राजकीय मध्य विद्यालय सरांगों के कुल 208 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया. साइकिल प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि चंद्रदेव उरांव ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से दूर-दराज के गांवों से आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय पहुंचने में सुविधा होगी, समय की बचत होगी और पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा.

सुरक्षित उपयोग और मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील

उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने तथा साइकिल का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया गया.

ALSO READ : गुमला: मानव तस्करी और POCSO एक्ट के खिलाफ बड़ा अभियान, छात्राओं को किया गया जागरूक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *