बोकारो: कॉपर-टी निकालने के ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

Bokaro: बोकारो में कॉपर-टी निकालने के लिए किए गए ऑपरेशन के दौरान एक महिला की हालत गंभीर हो गई. इसके बाद परिजनों...

Bokaro: बोकारो में कॉपर-टी निकालने के लिए किए गए ऑपरेशन के दौरान एक महिला की हालत गंभीर हो गई. इसके बाद परिजनों ने चास स्थित तेलीडीह रोड के प्रूडेनी अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. सूचना मिलने पर चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. परिजनों के अनुसार, महिला को तीन दिन पहले पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड में डॉक्टरों ने बताया कि पहले लगाया गया कॉपर-टी अंदर फंस गया है. इसके बाद परिजनों की सहमति से कॉपर-टी निकालने और बच्चेदानी का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया. आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान महिला की नस फट गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई.

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि जब मरीज के साथ केवल एक महिला मौजूद थी, उसी दौरान अस्पताल प्रबंधन ने उससे अंगूठा लगवाकर महिला को पास के केएम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करा दिया. फिलहाल महिला वेंटिलेटर पर भर्ती है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए और उचित इलाज की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. परिजनों का कहना है कि महिला के छोटे-छोटे बच्चे हैं, इसलिए उसका बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए.

जांच के लिए टीम गठित, दोषियों पर होगी कार्रवाई

मामले को लेकर बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच के लिए एक जांच दल का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ : सुरक्षा वापस, सियासत शुरू: मंत्री जी का त्याग है या सरकार पर प्रहार, महागठबंधन के भीतर कोऑर्डिनेशन का नया क्लाइमेक्स

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *