Ranchi: झारखंड विधानसभा सचिवालय के अवर सचिव महेश नारायण सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विधानसभा परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया. महेश नारायण सिंह 30 जून 2026 को अपनी लंबी और गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए. इस अवसर पर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने उन्हें शॉल और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया. अध्यक्ष ने कहा कि महेश नारायण सिंह ने पूरे सेवा काल में कार्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया. उन्होंने उनके स्वस्थ, सक्रिय और सुखद जीवन की कामना भी की.
सेवा काल के अनुभव साझा करते हुए भावुक हुए महेश नारायण सिंह
महेश नारायण सिंह ने अपने संबोधन में विधानसभा सचिवालय में बिताए गए वर्षों को याद करते हुए कई अविस्मरणीय अनुभव साझा किए. इस दौरान वे भावुक भी हो गए. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष, अधिकारियों और सभी सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सचिवालय से मिला सहयोग, स्नेह और सम्मान उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा. गौरतलब है कि महेश नारायण सिंह ने अपने सेवा जीवन की शुरुआत बिहार विधानसभा से की थी. राज्य विभाजन के बाद कैडर आवंटन के तहत उन्होंने झारखंड विधानसभा सचिवालय में अपनी सेवाएं दीं और लंबे समय तक विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया.

ALSO READ: लोहरदगा: रेलवे ट्रैक पर मिला नाबालिग बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस की टीम


