शादी समारोह से लौट रहे युवक की गला रेतकर हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका

रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने कोकाडीह मारधान गांव निवासी 25 वर्षीय कमलेश महतो की धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या...

Oplus_16908288

रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने कोकाडीह मारधान गांव निवासी 25 वर्षीय कमलेश महतो की धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कमलेश महतो (पिता: सुधीर महतो) अपने दोस्त गौर सिंह महतो उर्फ कुटु के साथ मोटरसाइकिल से खरसावां गया था. वहां वह अपनी बहन के घर आयोजित एक शादी के भोज में शामिल होने गया था.देर रात जब दोनों दोस्त घर लौट रहे थे, तभी रडगांव–आराहागा सड़क पर बेलबेडा घाटी के पास चार युवकों ने उन्हें रोक लिया. अपराधियों ने खुद को घर छोड़ने का बहाना बनाकर मोटरसाइकिल रुकवाई. इसके बाद अपराधियों ने चालाकी से कमलेश को बाइक चलाने को कहा और दो आरोपी उसके पीछे बैठ गए. वहीं, अन्य दो आरोपियों ने उसके दोस्त गौर सिंह को बंधक बनाकर वहीं रोक लिया.अपराधी कमलेश को मोटरसाइकिल पर आगे ले गए और आराहागा–चोकोबेडा बाहा झरना पुल के पास उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी वापस उस स्थान पर पहुंचे जहां उन्होंने गौर सिंह को बंधक बनाया था.वहां उन्होंने ठंडे दिमाग से कहा, काम हो गया है, इसे छोड़ देते हैं और मौके से फरार हो गए.

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका:

गुरुवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने पुल के पास से खून से लथपथ शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. सूत्रों के अनुसार, चर्चा है कि युवक का किसी युवती के साथ प्रेम संबंध था.आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश में घात लगाकर बैठे अपराधियों ने जंगल का फायदा उठाकर हत्या की. कमलेश और उसका दोस्त गांव के ही एक निजी स्कूल में वैन चालक थे. पुलिस उनके कार्यक्षेत्र और आपसी विवादों की भी पड़ताल कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *