Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद में फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई, 1400 किलो नकली पनीर और नेपाली घी जब्त, एक गिरफ्तार

धनबाद: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह...

धनबाद: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली पनीर और घी की खेप बरामद की है. स्टेशन रोड इलाके में की गई छापेमारी के दौरान करीब 1400 किलो नकली पनीर और पांच से सात टिन नकली नेपाली घी जब्त किया गया. इस कार्रवाई के दौरान मुख्य तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार के पटना से बस के जरिए नकली पनीर और घी की बड़ी खेप धनबाद लाई जा रही है. सूचना के आधार पर टीम ने स्टेशन रोड में घेराबंदी कर छापेमारी की. जांच के दौरान बस से भारी मात्रा में संदिग्ध पनीर और घी बरामद किया गया.

जांच में पनीर और घी पाए गए नकली

अधिकारियों के अनुसार जब्त किए गए पनीर और घी की गुणवत्ता पर संदेह होने के कारण मौके पर ही प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें इनके नकली होने की आशंका जताई गई. इसके बाद पूरे सामान को जब्त कर लिया गया. विभाग की टीम ने सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *