Chaibasa: वन महोत्सव वीक का आयोजन, 40 से अधिक पौधे लगाए गए

Chaibasa: 77वें वन महोत्सव वीक के अवसर पर तालुक लीगल सर्विसेज़ कमेटी, चंपुआ द्वारा ओडिशा आदर्श विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का...

Van Mahotsav Week
Van Mahotsav Week observed in Champua

Chaibasa: 77वें वन महोत्सव वीक के अवसर पर तालुक लीगल सर्विसेज़ कमेटी, चंपुआ द्वारा ओडिशा आदर्श विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान न्यायिक विभाग के अधिकारियों, कोर्ट कर्मियों, वन विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर पौधारोपण किया. कार्यक्रम के दौरान 40 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए. अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया.

प्रशासन और न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी

इस अवसर पर तालुक लीगल सर्विसेज़ कमेटी के चेयरमैन एवं एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट प्रणय कुमार दास, उप-न्यायाधीश एलिसवेन्द्र दास, एसडीजीएम सदनजीत पंडा, चंपुआ सब कलेक्टर उमाकांत परिदा, उप-जिला रेंजर अक्षय कुमार छत्रिय, वन अधिकारी ज्योतिरूपा पानी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे.

शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

ओडिशा आदर्श विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया.

ALSO READ: जगन्नाथपुर रथ मेला 2026 : पंडालों में बिजली के इस्तेमाल को लेकर ऊर्जा विभाग सख्त, जारी की एडवायजरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *