जगन्नाथपुर रथ मेला 2026 : पंडालों में बिजली के इस्तेमाल को लेकर ऊर्जा विभाग सख्त, जारी की एडवायजरी

Ranchi : राजधानी में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध रथ यात्रा महोत्सव-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा विभाग...

जगन्नाथपुर रथ मेला

Ranchi : राजधानी में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध रथ यात्रा महोत्सव-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा विभाग (विद्युत निरीक्षणालय) ने व्यापक दिशा-निर्देश जारी किया है. महोत्सव के दौरान पंडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने वाले आयोजकों और दुकानदारों को इन सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करना होगा.

 LT तार से हुक फंसाकर सर्विस लाइन लेना खतरनाक

विभाग ने चेतावनी दी है कि एलटी LT तारों में हुक फंसाकर सर्विस लाइन लेना अवैध और बेहद खतरनाक है. इसके अतिरिक्त, स्विच बोर्ड और तारों को बच्चों की पहुंच से दूर रखा जाना चाहिए. अगर सड़क पार बिजली ले जानी हो, तो उसे जमीन के अंदर से ले जाएं या जीआई GI बेयरर वायर के माध्यम से पर्याप्त ऊंचाई पर रखें. आयोजकों से अपील है कि महोत्सव को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए इन नियमों का पालन करें ताकि कोई अप्रिय घटना न हो. ऊर्जा विभाग ने सुरक्षा मानकों के प्रति सजग रहने का आग्रह किया है.

सुरक्षा के लिए अनिवार्य नियम

• अनुमति अनिवार्य : झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड JBVNL से विधिवत अनुमति और लोड स्वीकृत कराने के बाद ही बिजली का उपयोग करें.
• अर्थिंग की पुख्ता व्यवस्था : प्रत्येक पंडाल में कम से कम दो अर्थिंग होनी चाहिए. सभी धातु निर्मित स्ट्रक्चरों और उपकरणों को ठीक से भूयोजित करना अनिवार्य है.
• गुणवत्तापूर्ण सामग्री : बिजली के काम के लिए केवल आइएसआइ  ISI मार्क वाले उपकरणों का उपयोग करें. कटे-फटे तारों या कम क्षमता वाली केबल का प्रयोग कतई न करें.
• नियंत्रण कक्ष की सुरक्षा : मुख्य बिजली नियंत्रण कक्ष (पैनल) ऐसी जगह बनाएं जहां भीड़ न हो. इस क्षेत्र की घेराबंदी करें और वहां रबर मेट, अग्निशामक यंत्र, रेत से भरी बाल्टी और शॉक ट्रीटमेंट चार्ट जरूर रखें.

 

ALSO READ : RIMS Land Scam : फर्जी वंशावली बनाने वाले सुमित्रा बड़ाईक हाईकोर्ट की शरण में, मांगी अग्रिम जमानत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *