Click Here
Click Here
Click Here

शराब घोटाला: छतीसगढ़ के कारोबारी नवीन केडिया से ACB ने शुरू की पूछताछ

रांची : झारखंड शराब घोटाला केस में एसीबी कार्रवाई जारी है. एसीबी ने गुरुवार को शराब घोटाला से जुड़े केस के प्रमुख...

रांची : झारखंड शराब घोटाला केस में एसीबी कार्रवाई जारी है. एसीबी ने गुरुवार को शराब घोटाला से जुड़े केस के प्रमुख आरोपियों में से एक छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले नवीन केडिया से पूछताछ शुरू कर दी है. एसीबी ने नवीन केडिया को सोमवार को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था. इस बीच कोर्ट की अनुमति के बाद एसीबी नवीन केडिया से पूछताछ कर रही है. एजेंसी को उम्मीद है कि इस पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं. इससे पहले शराब घोटाला केस में एसीबी कई आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है और इस मामले में दो दर्जन से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *