Click Here
Click Here
Click Here

SIR कार्य में तेजी लाने के निर्देश, बिना वास्तविक वितरण के पोर्टल पर मार्किंग नहीं करें BLO: DC 

Chaibasa: DC मनीष कुमार ने शनिवार को ऑनलाइन माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक...

SIR

Chaibasa: DC मनीष कुमार ने शनिवार को ऑनलाइन माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक की. बैठक में प्रपत्र वितरण, ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि के साथ कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

DC ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए 

DC ने निर्देश दिया कि शेष सभी प्रपत्रों का वितरण आज ही सभी BLO के बीच सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्र में प्रपत्र वितरण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी BLO वास्तविक रूप से प्रपत्र वितरित किए बिना पोर्टल पर वितरण की मार्किंग नहीं करेगा. सभी कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ किए जाएं. उन्होंने प्रपत्र वितरण एवं उसकी ऑनलाइन मार्किंग सुव्यवस्थित ढंग से करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी अभिलेखों और पोर्टल पर दर्ज की जाने वाली सूचनाएं पूरी तरह सही एवं त्रुटिरहित होनी चाहिए.

समीक्षा के दौरान जिन क्षेत्रों में प्रपत्र वितरण का प्रतिशत अपेक्षाकृत कम पाया गया, वहां कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए. DC ने सभी BLO एवं पर्यवेक्षकों को लक्ष्य के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत प्रपत्र वितरण सुनिश्चित करने तथा प्रतिदिन कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया.

बैठक में कई पदाधिकारी रहे उपस्थित

DC ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है. इसलिए प्रत्येक बीएलओ पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा प्रपत्र वितरण एवं ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि में किसी भी प्रकार की त्रुटि न होने दें. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

ALSO READ: गिरिडीह: पंखे का कनेक्शन जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, इलाज से पहले तोड़ा दम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *