Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: NH-75 किनारे दो फीट ऊंचाई पर लगा 200 केवीए ट्रांसफार्मर, बड़ी दुर्घटना का खतरा

Palamu: सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया में एनएच-75 के किनारे बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां 11 हजार वोल्ट...

NH-75
Palamu: 200 kVA transformer installed at a height of two feet along NH-75

Palamu: सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया में एनएच-75 के किनारे बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां 11 हजार वोल्ट लाइन से जुड़ा 200 केवीए का ट्रांसफार्मर जमीन से मात्र दो फीट की ऊंचाई पर लगा हुआ है. यह स्थिति सड़क से गुजरने वाले लोगों के लिए लगातार खतरा बनी हुई है.

हाईवे किनारे खुला खतरनाक ढांचा

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफार्मर और हाई-टेंशन लाइन मुख्य सड़क के बिल्कुल किनारे स्थापित है. इस वजह से पैदल यात्री, वाहन चालक और आसपास खेलते बच्चे हर समय दुर्घटना की आशंका में रहते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग को इस खतरनाक स्थिति की जानकारी दी गई, यहां तक कि उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

किसी भी समय हो सकता है बड़ा हादसा

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि कोई जानवर या बच्चा अनजाने में इसके संपर्क में आ गया तो बड़ा हादसा हो सकता है. लगातार खतरे के बावजूद सुधार नहीं होने से लोगों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने मांग की है कि इस ट्रांसफार्मर को तत्काल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

ALSO READ: SIR कार्य में तेजी लाने के निर्देश, बिना वास्तविक वितरण के पोर्टल पर मार्किंग नहीं करें BLO: DC 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *