भारतीय बाजार में एंट्री को तैयार Realme का नया सस्ता 5G फोन

  News Desk: पिछले महीने भारत में Realme ने अपने P सीरीज के लेटेस्ट एडिशन Realme P4 Lite को लॉन्च किया था....

 

News Desk: पिछले महीने भारत में Realme ने अपने P सीरीज के लेटेस्ट एडिशन Realme P4 Lite को लॉन्च किया था. इस फोन में 6,300mAh बैटरी, 15W वायर्ड चार्जिंग और 4G LTE कनेक्टिविटी दी गई है.

अब कंपनी Realme P4 Lite 5G वेरिएंट लेकर आने की तैयारी कर रही है, जो 5G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा. इसके लॉन्च को लेकर कंपनी ने एक e-commerce प्लेटफार्म पर माइक्रोसॉफ्ट भी लाइव किया है, जिससे फोन के डिजाइन और डेब्यू को टीज(किसी चीज की झलक दिखाकर लोगों की उत्सुकता बढ़ाना) किया जा सके.

Realme P4 Lite 5G: इंडिया में जल्द लॉन्च, देखे संभावित डिजाइन और स्पेसिफिकेशन

Realme ने अपने P4 सीरीज के अपकमिंग 5G फोन के लिए डेडीकेटेड माइक्रोसाइट लॉन्च किया है. हालांकि माइक्रोसाइट डिवाइस का नाम सीधे नहीं बताती, लेकिन इसका URL से साफ पता चलता है कि फोन Realme P4 Lite 5G के नाम से ही इंडिया में आएगी.

कंपनी में यह भी कन्फर्म किया है कि हैंडसेट Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इससे पहले P4 Lite में 6,300mAh बैटरी, 15W charging जैसे फीचर्स दिए गए थे, और अपकमिंग 5G वेरिएंट me नेटवर्क और परफॉर्मेंस के लिए नए अपडेट मिल सकते हैं.

साथ ही, Realme ने अपने अपकमिंग P4 Lite 5G का डिजाइन टीज किया है.फोन के रियर पैनल पर तीन कटआउट्स दिख रहे हैं, जो ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकते हैं. कैमरा मॉड्यूल के पास LED फ्लैश के लिए भी जगह बनी हुई है. हालांकि इंडिया में लॉन्च डेट, बैटरी कैप्सिटी, चिपसेट, कैमरा कॉन्फ़िगरेशन और कीमत जैसी जानकारी अभी गोपनीय रखी गई है.

Realme P4 Lite 5G: फीचर्स और प्राइस अपडेट

Realme का P4 Lite 5G वेरिएंट जल्द ही भारत में उपलब्ध होगा.इस फोन को पिछले महीने ही 24 फरवरी को 4जीबी+ 64जीबी वेरिएंट के लिए ₹9,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. यह गोल्ड, obesidian ब्लैक और C-ब्ल्यू कलर ऑप्शन में फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए है.

फोन में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले(720×16,00 pixel)90HZ refresh rate, Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, IP54 रेटिंग, 13MP रियर कैमरा, 5 MP फ्रंट कैमरा और 6,300mAh बैटरी ( 15W चार्जिंग सपोर्ट) जैसे फीचर्स मिलते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *