Bokaro: कसमार प्रखण्ड अंतर्गत बगदा पंचायत के टोला बाला बहियार के ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या से आखिरकार निजात मिल गई. शनिवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की केंद्रीय महासचिव सह गोमिया विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी पूजा महतो ने 63 केवी के नए बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और ग्रामीणों को लो वोल्टेज तथा बिजली कटौती की समस्या से मुक्ति मिलेगी. मौके पर जेएलकेएम की केंद्रीय महासचिव पूजा महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी पहली प्राथमिकता है. बिजली आज के समय में हर नागरिक की प्राथमिक आवश्यकता है. इसके बिना न तो बच्चों की पढ़ाई ठीक से हो सकती है और ना ही किसानों व आम लोगों के दैनिक कार्य संभव है. कसमार प्रखंड के हर गांव और टोले को बुनियादी सुविधाओं से लैस करना हमारा संकल्प है. कार्यक्रम में जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष भुनेश्वर महतो और केंद्रीय महामंत्री सुकदेव राम के अलावा प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार महतो, प्रखंड सचिव सौरभ जयसवाल, परमेश्वर महतो, मुकेश महतो, राधेश्याम, समरेश, रूपेश, उमेश, शंकर, अशोक, मंटू, मनोज, चितरंजन, धनेश्याम, किष्टो महतो समेत बलाबहिहार टोला के अन्य युवा और महिलाएं उपस्थित थीं.



