Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद में सियासी और आपराधिक उबाल: गैंगस्टर प्रिंस खान ने विधायक के बाद भाजपा सांसद ढुलू महतो को दी 24 घंटे में रिजल्ट देने की धमकी

Dhanbad: झारखंड का कोयलांचल कहे जाने वाले धनबाद में इन दिनों राजनीतिक और आपराधिक गलियारों की गर्मी महसूस की जा रही है....

political-and-criminal-unrest-in-dhanbad-gangster-prince-khan-threatens-mla-and-bjp-mp-dhulu-mahato-promising-results-within-24-hours
Dhanbad: झारखंड का कोयलांचल कहे जाने वाले धनबाद में इन दिनों राजनीतिक और आपराधिक गलियारों की गर्मी महसूस की जा रही है. धनबाद के भाजपा सांसद ढुलू महतो को विदेशों में बैठे भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान ने सीधे तौर पर जान से मारने और रंगदारी की धमकी दी है. शनिवार को धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुद सांसद ढुलू महतो ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया.

विदेशी नंबर से आया धमकी भरा संदेश: 24 घंटे में देंगे रिजल्ट

सांसद ढुलू महतो ने बताया कि धमकी किसी दबी-छिपी जुबान में नहीं, बल्कि बेहद बेखौफ अंदाज में एक विदेशी नंबर से सीधे उनके मोबाइल पर भेजी गई है. अपराधी ने मैसेज में लिखा सुन ले रे ढुलू महतो, मैं प्रिंस खान दुबई से बोल रहा हूं. हमको भी पैसा चाहिए, नहीं तो दोबारा कॉल-मैसेज नहीं करेंगे. 24 घंटे में रिजल्ट देंगे और सुना, कोयला का काम कैसा चल रहा है. सांसद के अनुसार, उन्हें पहला धमकी भरा कॉल और मैसेज एक जुलाई को मिला था, जब वह दिल्ली के दौरे पर जा रहे थे. इसके बाद शुक्रवार की शाम को एक बार फिर उसी विदेशी नंबर से उनके फोन की घंटी बजी. लगातार मिल रही इन धमकियों के बाद शनिवार को उन्होंने प्रेस वार्ता बुलाई और पूरे मामले को सार्वजनिक किया.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट का ‘नया युग’: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन का रिकॉर्ड ध्वस्त

गृह मंत्री और एसएसपी को लिखित शिकायत

सांसद ने इस गंभीर मामले को लेकर धनबाद के एसएसपी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखित शिकायत भेजकर निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ढुलू महतो ने कहा कि अगर राज्य सरकार थोड़ी भी मुस्तैदी और इच्छाशक्ति दिखाए, तो केंद्र सरकार इसमें पूरा सहयोग करने को तैयार है,।इस अपराधी (प्रिंस खान) को दुनिया के किसी भी कोने से घसीटकर भारत लाया जा सकता है. ढुलू महतो ने साफ किया कि धनबाद को अपराध मुक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है और वह ऐसे अपराधियों के आगे कभी नहीं झुकेंगे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *