Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: ERO सह SDO ने SIR के तहत बूथ का किया निरीक्षण, गणना कार्य में तेजी लाने का निर्देश

Jamtara: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड...

Jamtara: ERO cum SDO inspected the booth under SIR, directed to speed up the counting work.

Jamtara: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड में रविवार को ईआरओ सह अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं एईआरओ सह अंचलाधिकारी (सीओ) ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर गणना कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने मालवा, लोहरंगी, पोस्ता एवं पटरोडीह (Patrodih) मतदान केंद्रों का दौरा किया. इस दौरान बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर से गणना चरण में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की उन्होंने विस्तृत जानकारी ली. अधिकारियों ने गणना प्रपत्रों के वितरण, मतदाताओं से भरे हुए प्रपत्र प्राप्त करने तथा उन्हें डिजिटाइज करने की प्रक्रिया की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित कर्मियों को गणना प्रपत्रों को पूरी तरह शुद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से भरने तथा समयबद्ध तरीके से डिजिटाइज करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: लापरवाही पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का दो टूक, पढ़कर साइन करना कोई एहसान नहीं, प्रशासनिक जिम्मेदारी है 

धीमी गति पर नाराजगी, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का वितरण अपेक्षाकृत धीमी गति से चल रहा है. इस पर ईआरओ सह एसडीओ ने नाराजगी जताते हुए बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को अभियान में तेजी लाने, घर-घर जाकर शत-प्रतिशत प्रपत्रों का वितरण सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए. साथ ही जहां-जहां कमियां पाई गईं, वहां आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए. इस अवसर पर बीएलओ सुपरवाइजर जयदेव मुर्मू, बादल चंद्र दत्त, अनुमंडल ऑपरेटर मनोज मंडल तथा अंचल ऑपरेटर श्याम भंडारी भी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने कहा कि विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्धारित प्रक्रिया का पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके.

यह भी पढ़ें: मीडिया बीजेपी का प्रचार कर रही, संवैधानिक संस्थाएं भी निष्पक्ष नहीं: रांची में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बोले के. राजू

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *