Click Here
Click Here
Click Here

रांची: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, प्रेमी ने युवती की हत्या कर बालू में दफनाया शव

Ranchi: पुलिस ने दशम फॉल थाना क्षेत्र में हुई 18 वर्षीय युवती की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार...

RANCHI
दशम फॉल थाना

Ranchi: पुलिस ने दशम फॉल थाना क्षेत्र में हुई 18 वर्षीय युवती की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार यह सनसनीखेज वारदात प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद का परिणाम थी. गिरफ्तार आरोपी की पहचान चेतन मुंडा के रूप में हुई है, जो मृतका का प्रेमी बताया जा रहा है.

खूंटी की रहने वाली थी मृतका

पुलिस जांच में सामने आया कि खूंटी जिले की रहने वाली 18 वर्षीय हिस्सी कुमारी को आरोपी ने मिलने के बहाने नदी किनारे बुलाया था, वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने युवती की हत्या कर दी. वारदात को छिपाने के लिए उसने शव को नदी किनारे बालू में दफना दिया.

बारिश ने खोला हत्या का राज

लगातार हुई बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया और बालू बह जाने से युवती का शव बाहर आ गया. शव देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही दशम फॉल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी .तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी चेतन मुंडा की पहचान की. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया,पूछताछ में पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
ALSO READ: सरायकेला: सैकड़ों लोगों ने थामा JLKM का दामन, वक्ताओं ने कहा- आमलोगों की समस्याओं के लिए खड़ी रहेगी पार्टी

साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि हत्या से जुड़े सभी परिस्थितिजन्य साक्ष्य और अन्य सबूत एकत्र किए जा रहे हैं. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *