लोहरदगाः झारखंड इंटक को मिला अनुभवी नेतृत्व, मजदूरों को मिलेगा उनका अधिकार- निश्चय वर्मा

Lohardaga: भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू की नियुक्ति पर कांग्रेस...

लोहरदगा
युवा नेता निश्चय वर्मा

Lohardaga: भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू की नियुक्ति पर कांग्रेस के युवा नेता निश्चय वर्मा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि डॉ. बालमुचू के नेतृत्व में झारखंड इंटक नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूत संगठनात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेगा तथा राज्य के मजदूरों की आवाज को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाएगा.

अनुभव और नेतृत्व से संगठन को मिलेगी नई मजबूती

निश्चय वर्मा ने कहा कि डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभव के धनी हैं. उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है. उनका अनुभव, संघर्षशील व्यक्तित्व और श्रमिक हितों के प्रति समर्पण निश्चित रूप से झारखंड इंटक को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन गांव से लेकर उद्योगों तक अपनी मजबूत पकड़ बनाएगा और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी ढंग से संघर्ष करेगा.

मजदूरों के अधिकार और सम्मान को मिलेगी प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि आज के समय में असंगठित एवं संगठित क्षेत्र के मजदूरों के सामने अनेक चुनौतियां हैं. ऐसे दौर में एक अनुभवी और संवेदनशील नेतृत्व की आवश्यकता थी, जिसकी पूर्ति डॉ. बालमुचू की नियुक्ति से हुई है. उनके नेतृत्व में मजदूरों को उनका उचित सम्मान, अधिकार और न्याय दिलाने की दिशा में इंटक और अधिक मजबूती से कार्य करेगा.

राष्ट्रीय नेतृत्व का जताया आभार

इस अवसर पर निश्चय वर्मा ने भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू तथा केंद्रीय नेतृत्व के प्रति भी आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे श्रमिक बहुल राज्य के लिए अनुभवी नेतृत्व का चयन संगठन को नई गति देने वाला निर्णय है. इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय नेतृत्व बधाई के पात्र हैं.
ALSO READ: रांची: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, प्रेमी ने युवती की हत्या कर बालू में दफनाया शव

संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का जताया विश्वास

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू के नेतृत्व में झारखंड इंटक संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा, मजदूरों के हितों की प्रभावी पैरवी करेगा तथा श्रमिकों के अधिकार, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक भूमिका निभाएगा. उन्होंने एक बार फिर डॉ. बालमुचू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की.

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *