Chaibasa : 26वीं झारखंड राज्य जूनियर क्योरुगी एवं 15वीं झारखंड राज्य जूनियर पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 और 26वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर क्योरुगी एवं पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में पश्चिमी सिंहभूम जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का आयोजन लोहरदगा स्थित होटल अमृत पैलेस में किया गया था. जिसमें चाईबासा के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक अपने नाम किए. प्रतियोगिता में चक्रधरपुर और चाईबासा से पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के लगभग 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. टीम ने मुख्य कोच अनुराग शर्मा, कोच शांतनु महतो और टीम मैनेजर अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लिया. खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया.
पदक विजेता खिलाड़ी
सब-जूनियर वर्ग

स्वर्ण पदक (पूमसे) : अदिति सुंडी, आलिया हेम्ब्रम, अद्विका साहू, स्वेच्छा यादव, आराध्या प्रसाद और हेतवी घनश्याम दरबार.
रजत पदक (क्योरुगी) : दित्या चौहान (अंडर-22 किग्रा), अद्विका साहू (अंडर-20 किग्रा) और आलिया हेम्ब्रम (अंडर-35 किग्रा).
कांस्य पदक : क्योरुगी में स्वेच्छा यादव (अंडर-35 किग्रा), हेतवी घनश्याम दरबार (अंडर-38 किग्रा), अमृता हाइबुरू (अंडर-29 किग्रा) और आकाश सिंह सोय (अंडर-29 किग्रा, बालक). जबकि पूमसे में अनमोल पाण्डेय ने कांस्य पदक जीता.
जूनियर वर्ग
स्वर्ण पदक : क्योरुगी में रिया नायक (अंडर-55 किग्रा) और याना सोय (अंडर-42 किग्रा). जबकि पूमसे में चंचल सोय और सुशील सुंडी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए.
रजत पदक (क्योरुगी) : लक्ष्मी डोंगो (अंडर-68 किग्रा) और अंश कुमार (अंडर-45 किग्रा).
कांस्य पदक (क्योरुगी) : चंचल सोय (अंडर-44 किग्रा), अनुष्का मुंडरी (अंडर-54 किग्रा) और आर्यमान रजक (अंडर-48 किग्रा).
संघ ने दी बधाई
पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनुराग शर्मा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है. उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी जिले के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे.
संघ के अध्यक्ष प्रमोद भगेरिया ने भी खिलाड़ियों को शानदार सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ी लगातार राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं, जो पूरे जिले के लिए गर्व की बात है.


