Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड: कल होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 15वीं बैठक, गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय से मांगा है कई रिपोर्ट

Ranchi: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने कल यानी सात जुलाई को होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (EZC)...

कल होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 15वीं बैठक, गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय से मांगा है कई रिपोर्ट

Ranchi: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने कल यानी सात जुलाई को होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (EZC) की स्थायी समिति की 15वीं बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है. यह महत्वपूर्ण बैठक ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होने जा रही है. इस संबंध में सरकार की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने डीजीपी एक आधिकारिक पत्र भेजकर झारखंड राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं और रिपोर्ट को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

अंतर्राज्यीय और केंद्र-राज्य समन्वय पर होगा ध्यान

जानकारी के अनुसार, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत अंतर्राज्यीय परिषद सचिवालय, नई दिल्ली द्वारा इस बैठक के आयोजन की सूचना दी गई है. बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य से जुड़े ऐसे महत्वपूर्ण और प्रासंगिक विषयों पर विचार करना है जिनका संबंध अंतर्राज्यीय अथवा केंद्र-राज्य संबंधों से है और जिन पर परिषद स्तर पर निर्णय लिया जाना आवश्यक है.

इन 5 प्रमुख बिंदुओं पर मांगी गई है रिपोर्ट

अपर मुख्य सचिव ने डीजीपी से अपने विभाग से परिषद की बैठक में शामिल किए जाने वाले प्रस्तावित एजेंडा बिंदुओं का पूरा विवरण मांगा है. जिसमें विषय की पृष्ठभूमि,अंतर्राज्यीय,केंद्र-राज्य आयाम और उसके प्रभावों का स्पष्ट उल्लेख.

चिह्नित विषयों के समाधान के लिए राज्य सरकार,अन्य संबंधित राज्यों और भारत सरकार के मंत्रालयों या विभागों द्वारा अब तक की गई कार्रवाई और उसकी वर्तमान स्थिति.

वे खास बिंदु जिनके समाधान के लिए पूर्वी क्षेत्रीय परिषद अथवा उसकी स्थायी समिति का हस्तक्षेप या निर्णय अपेक्षित है.

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की पिछली बैठकों के लंबित एजेंडा बिंदुओं पर अब तक की गई कार्रवाई का अद्यतन प्रतिवेदन विभाग की अधिकतम 3 उत्कृष्ट या नवाचारी कार्यप्रणालियों का संक्षिप्त विवरण और उनका पीपीटी

AlsoRead:BREAKING : दूसरे समन के बाद पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव पहुंचे ED ऑफिस

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *