Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में अगले कई दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; तापमान में आएगी बड़ी गिरावट

Ranchi: झारखंड में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. बंगाल की उत्तर-पश्चिम खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम...

Ranchi: झारखंड में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. बंगाल की उत्तर-पश्चिम खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने गहरे निम्न दबाव (डिप्रेशन) का असर अब राज्य में साफ दिखाई दे रहा है. इसके प्रभाव से रविवार को लगभग पूरे झारखंड में रुक-रुक कर बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले कई दिनों तक राज्य में मॉनसून सक्रिय रहेगा और अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघ गर्जन तथा कुछ इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 6 जुलाई को गुमला, रांची, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा और हजारीबाग जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं 7 से 9 जुलाई के बीच संताल परगना के जिलों के अलावा राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है.

तापमान में आएगी 3 से 4 डिग्री की गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके बाद अगले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
Read Also: कोडरमा : बिजली बिभाग की बड़ी लापरवाही, दो कमरे के लिये उपभोक्ता को सौंपा 36 लाख 44 हजार 364 रुपये का बिल

जगन्नाथपुर में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई. पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में सबसे अधिक 50.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा हटगम्हरिया में 32.6 मिमी, गुड़ाबांधा में 27.2 मिमी, मझगांव में 25.4 मिमी और रांची एयरपोर्ट क्षेत्र में 12.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

डालटनगंज सबसे गर्म, रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री

बारिश के बावजूद पिछले 24 घंटों में डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम तापमान की बात करें तो रांची में 28 डिग्री, जमशेदपुर में 30.2 डिग्री, बोकारो में 35.4 डिग्री और चाईबासा में 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *