Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह : 12 घंटे में नवविवाहिता हत्याकांड का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार

Giridih : जिला के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरकटवा नाला से बरामद नवविवाहिता के सड़े-गले शव मामले का पुलिस ने महज 12...

पीरटांड़ थाना

Giridih : जिला के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरकटवा नाला से बरामद नवविवाहिता के सड़े-गले शव मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा किया है. इसके साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं. सोमवार को डुमरी एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया गया कि 5 जुलाई को हरकटवा नाला से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था. मामले में पीरटांड़ थाना कांड संख्या 23/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी आबीद खान के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया.

पत्नी के चरित्र पर था संदेह

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पति मुनालाल किस्कू को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसका विवाह 9 मार्च 2026 को प्रेम प्रसंग के बाद हुआ था. विवाह के बाद से उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था. उसने बताया कि घटना के दिन पत्नी के मोबाइल पर एक अन्य युवक का फोन आने से वह गुस्से में आ गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने शव को छिपाने की नीयत से हरकटवा नाला में फेंक दिया. इसके बाद वह घर लौटकर सामान्य व्यवहार करता रहा ताकि किसी को शक न हो.

घटनास्थल से चप्पल, मोबाइल बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या के वास्तविक घटनास्थल की पहचान की. वहीं पास की झाड़ियों से मृतका की गुलाबी रंग की एक जोड़ी चप्पल भी बरामद हुई. इसके अलावा आरोपी के कब्जे से ओप्पो कंपनी का क्रीम रंग का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आबीद खान, पीरटांड़ थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मामले की आगे की जांच जारी होने की जानकारी दी.

 

ALSO READ : राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन में बढ़ी खटास! सवाल पर कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने साधी चुप्पी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *