Click Here
Click Here
Click Here

रांची : ट्रैफिक व्यवस्था और अवैध वसूली के खिलाफ ऑटो चालकों ने किया प्रदर्शन

Ranchi : ऑटो चालक यूनियन, रांची के बैनर तले सोमवार को रातू रोड स्थित सब्जी मार्केट के समीप ऑटो चालकों ने धरना...

ऑटो चालक यूनियन

Ranchi : ऑटो चालक यूनियन, रांची के बैनर तले सोमवार को रातू रोड स्थित सब्जी मार्केट के समीप ऑटो चालकों ने धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ऑटो चालक शामिल हुए. इस दौरान ऑटो चालकों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया. चालकों ने ट्रैफिक व्यवस्था, टोकन प्रणाली और अवैध वसूली जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. ऑटो चालकों का कहना है कि नगर निगम ऐसी व्यवस्था लागू करे, जिसमें पूरे शहर के लिए एक ही स्थान पर टोकन जारी किया जाए. उनका कहना है कि इससे व्यवस्था सरल होगी और चालकों को अलग-अलग स्थानों पर टोकन कटाने की परेशानी से राहत मिलेगी.

अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग

यूनियन के सदस्यों ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में कई जगहों पर अवैध वसूली की शिकायतें सामने आयी है. चालकों का मानना है कि अगर एकीकृत टोकन व्यवस्था लागू होती है, तो इस तरह की वसूली पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी और व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी.

बेवजह चालान नहीं काटने की अपील

धरना दे रहे ऑटो चालकों ने ट्रैफिक पुलिस से मांग की कि बिना उचित कारण के चालान नहीं काटे जाये. उनका कहना है कि अनावश्यक चालान से चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है और उनके रोजगार पर भी असर पड़ता है.

स्थायी समाधान की मांग

यूनियन ने प्रशासन से मांग की कि ऑटो चालकों की समस्याओं का जल्द समाधान निकाला जाए. उनका कहना है कि नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ ऐसी व्यवस्था लागू करें. जिससे शहर की यातायात व्यवस्था भी बेहतर हो और ऑटो चालकों को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े.

 

ALSO READ : SAR कोर्ट के आदेश के बाद भी तत्कालीन CO राजेश कुमार ने काटी सोनमैत देवी की रसीद, इसी आधार पर बिकी RIMS की जमीन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *