Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जुटे शिक्षाविद, विद्यालयों के सुदृढ़ संचालन और संस्कारयुक्त शिक्षा पर हुआ गहन मंथन

Hazaribagh: विद्या भारती के तत्वावधान में मालवीय मार्ग स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में विभाग स्तरीय समिति सदस्य सम्मेलन का आयोजन...

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जुटे शिक्षाविद

Hazaribagh: विद्या भारती के तत्वावधान में मालवीय मार्ग स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में विभाग स्तरीय समिति सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में हजारीबाग विभाग के विभिन्न विद्यालयों के संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यालय प्रबंधन समितियों की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या विकास समिति के अध्यक्ष रामावतार नरसरिया, उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, प्रदेश सचिव नकुल शर्मा, प्रांत शारीरिक प्रमुख कुणाल, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नवल किशोर कर्ण, सचिव ज्ञानचंद प्रसाद मेहता, सह सचिव सौरभ अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई. हजारीबाग विभाग प्रमुख ब्रजेश कुमार सिंह ने सम्मेलन की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि किसी भी विद्यालय के समग्र विकास में उसकी प्रबंधन समिति की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन पर दिया गया विशेष जोर

सम्मेलन में विभाग के विभिन्न संकुलों के संकुल प्रमुख, प्रधानाचार्य, विद्यालय प्रबंधन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्य शामिल हुए. मुख्य वक्ता प्रदेश सचिव नकुल शर्मा ने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, भारतीय संस्कारों और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने पर बल दिया. विद्या विकास समिति के अध्यक्ष रामावतार नरसरिया एवं उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने विद्यालय प्रबंधन के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उनके व्यावहारिक समाधान सुझाए. उन्होंने प्रबंधन समितियों से विद्यालयों के विकास में सक्रिय एवं उत्तरदायी भूमिका निभाने का आह्वान किया.

संवाद सत्र में साझा हुईं चुनौतियां

कार्यक्रम के दौरान आयोजित संवाद सत्र में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने विद्यालय संचालन से जुड़ी तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं को साझा किया. वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए तथा बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया. सम्मेलन का समापन विद्यालयों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक विकास के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ. अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव ज्ञानचंद प्रसाद मेहता ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का समापन सामूहिक शांति मंत्र के साथ किया गया.

ALSO READ : रांची : ट्रैफिक व्यवस्था और अवैध वसूली के खिलाफ ऑटो चालकों ने किया प्रदर्शन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *