Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : विश्व जनसंख्या दिवस बैठक ,विश्व जनसंख्या दिवस-2026 को लेकर समन्वय बैठक

Saraikela : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परिवार नियोजन पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर सोमवार को अंतर्विभागीय समन्वय...

Video conferencing
Video conferencing

Saraikela : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परिवार नियोजन पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर सोमवार को अंतर्विभागीय समन्वय बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की. बैठक में बताया गया कि 11 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक जनसंख्या स्थिरीकरण और परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया जाएगा. इसका उद्देश्य जन-जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक योग्य लाभुकों तक परिवार नियोजन सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है.

उप विकास आयुक्त ने विभिन्न विभागों को समयबद्ध तरीके से दायित्व निभाने के निर्देश दिए

शिक्षा विभाग को कहा गया कि कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरीकरण से जुड़े जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ें और शिविरों में भागीदारी के लिए प्रेरित करें. समाज कल्याण विभाग को CDPO और आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से गांव स्तर पर प्रचार-प्रसार करने और पात्र लाभुकों को शिविरों तक लाने का निर्देश मिला. पंचायती राज विभाग को मुखिया, ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्यों के जरिए ग्रामीणों को जागरूक करने और शिविरों में अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया. शहरी निकायों को नगर आयुक्त और कार्यपालक पदाधिकारियों के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार और योग्य दंपत्तियों को शिविरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गांवों में जागरूकता अभियान चलाने और पात्र लाभुकों को प्रेरित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी एमओआईसी, चिकित्सा पदाधिकारी और संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. रीना हांसदा, उप विकास आयुक्त विश्व जनसंख्या दिवस और परिवार नियोजन पखवाड़ा को जनभागीदारी आधारित अभियान बनाना है. सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके. प्रशासन ने कहा कि अभियान के दौरान परिवार नियोजन शिविरों के माध्यम से लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और जनसंख्या नियंत्रण के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा.

Also Read : कोडरमा: एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ, आदित्य साहू ने किया पौधारोपण

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *