कोडरमा: कूड़े के ढेर में मिलीं लाखों की एक्सपायर दवाएं, सतगावां CHC की व्यवस्था पर उठे सवाल

Koderma: जिले के सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कूड़े के ढेर के बीच बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवाएं फेंकी हुई मिलने...

Expired medicines
कूड़े के ढेर में मिलीं एक्सपायर दवाएं

Koderma: जिले के सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कूड़े के ढेर के बीच बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवाएं फेंकी हुई मिलने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि इन दवाओं की कीमत लाखों रुपये है. सरकारी अस्पताल परिसर में दवाओं के इस तरह खुले में फेंके जाने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और दवाओं के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

अस्पताल प्रबंधन की निगरानी और स्टॉक व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में पड़ी इन दवाओं में कई दवाएं एक्सपायर हो चुकी थीं. दवाओं को कूड़े के ढेर में खुले में फेंका गया था. ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि एक्सपायर दवाओं को नियमानुसार सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के बजाय उन्हें खुले में क्यों छोड़ दिया गया? सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए दवाओं की आपूर्ति की जाती है. ऐसे में बड़ी मात्रा में दवाओं का एक्सपायर हो जाना अस्पताल प्रबंधन की निगरानी और स्टॉक व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते दवाओं के स्टॉक की समीक्षा की जाती, तो एक्सपायरी से पहले उनका उपयोग किया जा सकता था. एक्सपायर दवाओं को खुले में फेंकने से उनके गलत इस्तेमाल की आशंका के साथ-साथ पर्यावरण और आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. दवाओं के निस्तारण के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाना जरूरी है.

मामला सामने आने के बाद अब लोगों की नजर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर है. सवाल है कि आखिर लाखों रुपये की दवाएं एक्सपायर कैसे हुईं? इन्हें खुले में किसके निर्देश पर फेंका गया? और जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होगी? स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर एक्सपायर दवाओं के खुले में फेंके जाने के कारणों का पता लगाने और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग:  ₹10 लाख के टेंडर से बन रही सड़क पर सवाल, जांच और कार्रवाई की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *