कोडरमा: एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ, आदित्य साहू ने किया पौधारोपण

Koderma: BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सोमवार को डोमचांच स्थित बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज परिसर में ‘एक पेड़...

कोडरमा
एक पेड़ मां के नाम अभियान

Koderma: BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सोमवार को डोमचांच स्थित बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया. इससे पूर्व उन्होंने डोमचांच शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने अपने आवासीय कार्यालय में उनका स्वागत किया.

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर आदित्य साहू, विधायक डॉ. नीरा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव और नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कॉलेज सचिव हिमांशु कुमार ने अंगवस्त्र, बुके और मोमेंटो देकर अतिथियों का स्वागत किया.

ALSO READ: धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारों के साथ छात्रों का प्रदर्शन, जिला स्कूल से लोकभवन तक निकाला गया मार्च

11 हजार पौधे वितरण का लक्ष्य

भाजपा नेता एवं अभियंता प्रेमांशु कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष 8,700 फलदार एवं औषधीय पौधों का वितरण किया गया था, जबकि इस वर्ष 11 हजार पौधे वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। कॉलेज सचिव हिमांशु कुमार ने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *