Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी, 37.94% मतदाताओं तक पहुंचे एन्यूमरेशन फॉर्म

Jamtara: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026) अभियान के तहत घर-घर जाकर...

घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) वितरित करने का कार्य तेजी से

Jamtara: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026) अभियान के तहत घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) वितरित करने का कार्य तेजी से जारी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशन में बीएलओ निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रत्येक पात्र मतदाता तक फॉर्म पहुंचाने में जुटे हैं.

37.94 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचा अभियान

जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को अपराह्न 4 बजे तक जिले के कुल 5,70,633 मतदाताओं में से 2,16,521 मतदाताओं के बीच एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का 37.94 प्रतिशत है. वहीं 26,673 फॉर्म का डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है, जो कुल का 4.67 प्रतिशत है.

विधानसभावार प्रगति

08 नाला विधानसभा क्षेत्र

  • कुल मतदाता : 2,43,895
  • बीएलओ : 336
  • वितरित फॉर्म : 95,754 (39.26%)
  • डिजिटाइजेशन : 12,262 (5.03%)

09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र

  • कुल मतदाता : 3,26,738
  • बीएलओ : 366
  • वितरित फॉर्म : 1,20,767 (36.96%)
  • डिजिटाइजेशन : 14,411 (4.41%)

समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश

उपायुक्त आलोक कुमार ने बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ) को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र का वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा प्राप्त प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में भी तेजी लाई जाए. उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए गए एन्यूमरेशन फॉर्म को सही तरीके से भरकर जल्द से जल्द संबंधित बीएलओ को जमा करें, ताकि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *