Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो थर्मल में डॉक्टर दंपति के घर चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ, CCTVकैमरे भी ले गए चोर

Bokaro: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर दंपति के आवास में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात...

Bokaro: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर दंपति के आवास में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय कुमार और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता रानी के आवास (टाइप-1/03) में चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और लगभग 35 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए.

सीसीटीवी कैमरे भी साथ ले गए

चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी अपने साथ ले गए, जिससे जांच प्रभावित हुई है. पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. टूटे हुए ताले, पैरों के निशान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है. साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने कोई संदिग्ध गतिविधि देखी हो या किसी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें. घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के आवासीय क्षेत्र में चिंता का माहौल है.

ALSO READ : गिरिडीह: समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, DDC ने कहा- ‘हर पात्र लाभुक तक समय पर पहुंचे योजनाओं का लाभ’

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *