रांची: कैंसर पीड़ित बुजुर्ग से बदमाशों ने मोबाइल झपटा, एक पकड़ाया, दो फरार

Ranchi: राजधानी रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम के पास कैंसर पीड़ित बुजुर्ग से मोबाइल झपटकर भाग रहे बदमाशों में से एक को...

Ranchi: Miscreants snatch mobile phone from cancer-stricken elderly man, one arrested, two absconding

Ranchi: राजधानी रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम के पास कैंसर पीड़ित बुजुर्ग से मोबाइल झपटकर भाग रहे बदमाशों में से एक को परिजनों ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. आफताब के रूप में हुई है. वह ऑर्किड अस्पताल के पास का रहनेवाला है. जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने छीने गए मोबाइल फोन को बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार संजय दरगड़, जो कैंसर से पीड़ित हैं, जयपाल सिंह स्टेडियम के पास अपनी बाइक पर बैठे थे, तभी तीन बदमाश पहुंचे और उन्हें धक्का देकर हाथ से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए.

यह भी पढ़ें: RIMS जमीन घोटाला: गिरफ्तारी के ठीक 90वें दिन ACB ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, सगे भाइयों समेत 4 पर केस दर्ज

मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर बदमाश को पकड़ा गया

घर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित के बेटे राघव दरगड़ ने मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की. लोकेशन प्लाजा चौक स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास मिलने पर परिजन वहां पहुंचे. राघव ने एक युवक के हाथ में अपने पिता का मोबाइल देखकर उसे पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले. आरोपी के पकड़े जाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर मोबाइल सहित हिरासत में ले लिया. बाद में उसे कोतवाली थाना को सौंप दिया गया.

यह भी पढ़ें: रांची में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.60 करोड़ की बड़ी ठगी, पीड़ित के पैसे से खरीदे फ्लैट और लग्जरी सामान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *